दिल्ली से रांची जा रही Flight की इमरजेंसी लैंडिंग, IndiGo विमान अचानक शुरू हो गई तेज कंपन
दिल्ली से रांची जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
बीच रास्ते में तकनीकी समस्या या खराब मौसम के कारण विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आए दिन इस तरह की खबरें सामने आ रही है और Flight से यात्रा करने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है।
दिल्ली से रांची जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली से रांची जा रही थी। तभी विमान में तकनीकी खराबी का पता चला जिसके बाद तुरंत एंडिंग का फैसला लिया गया।

फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर भरी थी उड़ान
रांची के लिए IndiGo Flight ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी। लेकिन आधे घंटे के बाद ही तकनीकी समस्या शुरू हो गई। फ्लाईट के अंदर अंदर तेज कंपन महसूस होने लगा। तुरंत विमान को इमरजेंसी लैंडिंग की सलाह दी गई और विमान को मोड़कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मामले की जांच की जा रही है।





