सूरत से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट में आयी तकनीकी समस्या, अहमदाबाद हवाई अड्डे पर फ्लाइट को उतारना पड़ा
गुरुवार को सूरत से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट को तकनीकी समस्या के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे।
फ्लाइट ने सूरत हवाई अड्डे से गुरूवार की सुबह लगभग 9:30 बजे उड़ान भरी थी और तकनीकी समस्या के कारण इसे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय (SVPI) हवाई अड्डे पर सुबह 11 बजे सुरक्षित रूप से उतारा गया। इंडिगो ने यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया।





