यात्री सख्ती से व्यक्त कर रहे हैं नाराजगी

BAHRAIN से मंगलौर आ रही IndiGo की फ्लाइट में यात्रियों को कई तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा। एयरलाइन के इस रवैया के कारण यात्रियों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की है। मुंबई और बहरीन में कई तरह की समस्याओं के कारण यात्रियों का अनुभव बेहद खराब रहा। यात्री इस बाबत सख्ती से अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, बहरीन में ही विमान को बर्ड हिट के कारण 24 घंटे देरी का सामना करना पड़ा। इसके बाद इस दौरान यात्रियों के ठहरने की उचित व्यवस्था भी नहीं की गई। इसके बाद यह भी शिकायत सुनने को मिली कि एक यात्री अगले दिन समय पर नहीं पहुंचा और उसकी वजह से बाकी यात्रियों को 2 घंटे का इंतजार करना पड़ा।

इसके बाद मुंबई से Mangaluru की विमान के लिए भी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर 12 घंटे का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने इसपर जमकर नाराजगी जताई है।

एयरलाइन ने जारी किया बयान

एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि मुंबई से बहरीन के लिए संचालित विमान में बहरीन से लौटते समय बर्ड हिट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसी के कारण देरी का सामना करना पड़ा है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment