Bank fd rates hike : बैंक दे रहा है 7.35 ब्याज दर का लाभ, बस इतने दिन ही करना होगा निवेश
IndusInd Bank ने भी अपने FD रेट्स में बदलाव किया, आज से लागू
SBI, HDFC, ICICI समेत कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने FD रेट्स के ब्याज दरों में बढ़ोतरी किया है। प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक IndusInd Bank ने भी अपने FD रेट्स में बदलाव किया है। ₹2 crore से कम की FD पर नई ब्याज दरें लागू होंगी। नई ब्याज दरें आज यानी कि December 22, 2022 से लागू हो जाएंगी।

निवेशकों को FD कराने पर इतना मिलेगा लाभ
बैंक ने 7 दिनों से 30 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 3.50% की ब्याज दर, 31 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.00% की ब्याज दर, 46 दिनों से 60 दिनों में परिपक्व होने वाली FD पर 4.25% की ब्याज दर, 61 दिनों से 120 दिनों में परिपक्वता पर 4.50% की ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।
121 और 180 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.75% की ब्याज दर, 181 और 269 दिनों के बीच की जमाओं पर 5.50% की ब्याज दर, 270 से 354 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5.75% की ब्याज दर, 355 से 364 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 6.00% की ब्याज दर, 1 साल से लेकर 1 साल 6 महीने से कम की FD पर 6.75% और 6 महीने से लेकर 2 साल की वैधता पर 7.00% का ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।
Interest Rate hike : इस सरकारी बैंक ने सेविंग अकाउंट पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए आपको कितना मिलेगा फायदा

2 साल से लेकर 2 साल और एक महीने से कम समय में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 7.25% की ब्याज दर, 2 साल या उससे अधिक और एक महीने और 3 साल तक की परिपक्वता पर 7% की ब्याज दर, 3 साल से लेकर 61 महीने से कम अवधि की एफडी पर 6.75% की ब्याज दर, 61 महीने या उससे अधिक में परिपक्व होने वाली एफडी पर 6.50% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए 0.50% अधिक ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है।



