ईरान की तेहरान यूनिवर्सिटी पर हुआ भीषण एयरस्ट्राइक, अमेरिका और इसराइल पर लगा आरोप, भारी तबाही की आई खबर
ईरान की राजधानी तेहरान में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। तेहरान की प्रसिद्ध Shahid Beheshti University के लेजर और प्लाज्मा रिसर्च इंस्टीट्यूट पर भीषण हवाई हमला हुआ है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग्स को बड़ा नुकसान पहुंचा है। खबर है कि रिसर्च सेंटर के पास ही मौजूद लड़कियों के हॉस्टल को भी इस हमले में काफी क्षति हुई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना दिया है।
ईरान के किन इलाकों में हुए हमले और क्या हुआ नुकसान?
ईरान के रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अध्यक्ष पिरहुसैन कोलिवंद ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के बीच ईरान के कई हिस्सों में एयरस्ट्राइक हुई हैं। इनमें तेहरान के अलावा बुशहर, जंजन, फार्स, लोरेस्तान और होर्मोज्गन प्रांत शामिल हैं। शनिवार को दक्षिणी-पश्चिमी ईरान में एक पेट्रोकेमिकल जोन पर भी हमला हुआ जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास एक मिसाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है।
ईरानी सरकार और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने क्या कहा?
- ईरान के विज्ञान मंत्री होसैन सिमेई-सर्राफ ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है।
- मंत्री के अनुसार, फरवरी से अब तक करीब 30 ईरानी यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया जा चुका है, जिसमें 5 प्रोफेसर और 60 से ज्यादा छात्रों की जान गई है।
- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी चिंता जताई है कि तेहरान का Pasteur Institute हमलों की वजह से अब स्वास्थ्य सेवाएं देने लायक नहीं बचा है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील की है कि वे अस्पतालों और रिसर्च सेंटरों पर हो रहे इन हमलों को रोकने के लिए आगे आएं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कई दवा कंपनियों और अस्पतालों पर भी मिसाइलें गिरी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।




