किआ कंपनी की इस पॉपुलर मॉडल की सेल में आई गिरावट, मात्र इतने लोगों ने खरीदी; नया मॉडल लॉन्च होने के बाद बढ़ेगी सेल

Mohd. Irfan15 January 20241 min read42 viewsIndia

Kia Sonet Sale: हाल ही में किया इंडिया कंपनी ने भारतीय मार्केट के अंदर अपनी सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है और इस गाड़ी को लोग भारत में खूब पसंद करते हैं। उसके बाद कंपनी की भारत में सोनेट सबसे ज्यादा बिकती है, लेकिन इसकी सेल में गिरावट देखने के लिए मिली है।

Kia Sonet Sale: सिर्फ 10 ही यूनिट बिके है

दिसंबर 2023 वाले महीने में कंपनी की सोनेट गाड़ी के सिर्फ 10 ही यूनिट बिके है। अब गाड़ी का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है, जिससे इस गाड़ी की सेल में इजाफा होने की उम्मीद है और इसके साथ ही नए मॉडल में कई नए फीचर्स को भी ऐड किया गया हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

Sonet Facelift Delivery Date

कीमत 7.99 लाख से शुरू

नई किआ सोनेट की कीमत रेंज 7.99 लाख रुपए से लेकर 15.69 लाख रुपए के बीच में है और अब डीजल इंजन में मैनुअल गियर बॉक्स को वापस लाया गया है। गाड़ी में 998cc से लेकर 1493cc का डीजल और पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाएगा।

Kia Sonet Facelift

10 लेवल-1 ADAS सेफ्टी फीचर मिलेंगे

सेफ्टी के लिए गाड़ी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ADAS टेक्नोलॉजी ऑफर की गई है, इस ADAS सेफ्टी के अंदर 10 लेवल-1 सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment