कुवैत में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर और अधिकारियों के द्वारा छुट्टी को लेकर नई जानकारी पेश की गई है। गुरुवार को साप्ताहिक मीटिंग के दौरान अधिकारियों के द्वारा ईद के मौके पर छुट्टी की जानकारी दी गई है। सीजन के दौरान अधिकारियों के द्वारा ईद के मौके पर छुट्टी के लिए 3 दिन की घोषणा की गई है।
कर्मचारियों को मिलेगी तीन दिन की छुट्टी
बताते चलें कि सभी मंत्रालय, सरकारी एजेंसी, पब्लिक बॉडी और संस्थानों को ईद के मौके पर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि ईद का पहला दिन रविवार 30 मार्च 2025 होगा। कामगारों के लिए इस मौके पर 3 दिन की छुट्टी दी जाएगी।
फिर से बुधवार 2 अप्रैल 2025 से काम की शुरुआत कर दी जाएगी। लेकिन यह भी कहा गया है कि अगर ईद का पहला दिन 31 मार्च 2025 होता है तो कामगारों को 5 दिन तक की छुट्टी मिलेगी। अभी का पहला दिन 30 मार्च या 31 मार्च होगा यह चांद दिखने के बाद ही पता चल सकेगा। अगर ईद का पहला दिन 31 मार्च को होगा तो कामगारों को इस मौके पर लंबी छुट्टी मिल रही है।