कुवैत में पब्लिक सेफ्टी के लिए कार्यवाही की जा रही है और सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच में शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को सलामिया इलाके में सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान चलाया गया जिसके बाद 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

2841 यातायात उल्लंघन जारी किए गए
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस जांच अभियान के दौरान करीब 2841 यातायात उल्लंघन जारी किए गए हैं। जांच अभियान जनरल ट्रैफिक डिपार्टमेंट, स्पेशल सिक्योरिटी सेक्टर और जनरल इमरजेंसी पुलिस डिपार्मेंट के द्वारा किया गया है। इस दौरान 2841 यातायात उल्लंघन जारी किए गए हैं।
इसके अलावा रेजिडेंसी और लेबर उल्लंघन मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान तीन ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जिनके पास तो वह आईडी कार्ड नहीं था। 9 वाहनों को बरामद कर लिया गया है। प्रवासियों के द्वारा नियमों का पालन करना जरूरी है अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किए जाएंगे और फिर उन्हें डिपोर्ट कर दिया जाएगा।




