कुवैत में इन सारे प्रवासी कामगारों की वापसी की अनुमती – Kuwait allowed returning of expats to state
- केवल वैध निवास परमिट वाले लोगों को ही कुवैत लौटने की अनुमति
कुवैत के घरेलू कामगारों की वापसी की अनुमति के बाद लगभग 10,000 घरेलू कामगारों के आने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें केवल वैध निवास परमिट वाले लोगों को ही कुवैत लौटने की अनुमति होगी। आपको बता दूँ कुवैत लौटने वाले अधिकांश घरेलू कर्मचारी भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और इंडोनेशिया से हैं।

- स्वास्थ्य आवश्यकताओं और नियमों को भी रखेगा,जो यात्रियों को पालन करना होगा
आपको बता दें उन्होंने कहा कि विदेश से लौटने वालों को कई प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय सभी स्वास्थ्य आवश्यकताओं और नियमों को भी जारी करेगा जो यात्रियों को पालन करना होगा।

- यात्रा प्रतिबंध पहली बार 1 अगस्त को घोषित किया गया था
बता दें यात्रा प्रतिबंध पहली बार 1 अगस्त को घोषित किया गया था और मूल रूप से 31 देशों में शामिल थे। फिर अगस्त में अफगानिस्तान को सूची में जोड़ा गया। वर्तमान में 34 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है,जिसमें सरकार ने फ्रांस, अर्जेंटीना और यमन को सूची में जोड़ा और सिंगापुर को हटा दिया।GulfHindi.com



