Kuwait की Nama Charity का भारत में बड़ा काम, 20 कुएं खोदकर 7,000 लोगों को मिलेगा साफ पानी
भारत के कई इलाकों में पानी की किल्लत एक बड़ी समस्या है. ऐसे में कुवैत की Nama Charity ने एक नेक पहल की है. इस संस्था ने भारत में 20 नए कुएं खोदने का काम शुरू किया है, जिससे हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा और उन्हें पानी की समस्या से राहत मिलेगी.
कितने लोगों को होगा इस प्रोजेक्ट से फायदा
इस प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य पानी की सुरक्षा को बेहतर बनाना है. Ayman Mat News की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 20 कुओं के बनने से करीब 7,000 लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सकेगा. इससे गांव के लोगों को पानी के लिए अब दूर तक पैदल नहीं जाना पड़ेगा और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.
Nama Charity क्या काम करती है
Nama Charity एक कुवैती संगठन है जो दुनिया भर में मानवीय मदद के काम करता है. यह संस्था विशेष रूप से पानी और कुओं के प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देती है ताकि गरीब इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें. संस्था का उद्देश्य दुनिया के अलग-अलग देशों में साफ और टिकाऊ पानी पहुंचाना है.




