KUWAIT : कामगारों के रेजिडेंस ट्रांसफर के लिए Sahel App पर लॉन्च हुई नई सेवा, आसान प्रक्रिया में ऑनलाईन मिलेगी सेवा
सर्विस ट्रांसफर को लेकर एक नई जानकारी आई सामने
KUWAIT में कामगारों के सर्विस ट्रांसफर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि घरेलू कामगारों के रेजिडेंस को एक स्पॉन्सर से दूसरे स्पॉन्सर तक ट्रांसफर करने के लिए अब आसान प्रक्रिया लॉन्च कर दी गई है।
बताते चलें कि अब आसानी से Sahel App के जरिए घरेलू कामगार के रेजिडेंस को एक स्पॉन्सर से दूसरे स्पॉन्सर तक ट्रांसफर किया जा सकता है।

Sahel App के जरिए आसानी से ट्रांसफर करें सेवा
घरेलू कामगार के रेजिडेंस को एक स्पॉन्सर से दूसरे स्पॉन्सर तक ट्रांसफर करने के लिए मौजूदा नियोक्ता के द्वारा प्रोसेस शुरू करना होगा और इसका नोटिफिकेशन नए स्पॉन्सर को भेज दिया जाएगा। पहले चरण में घरेलू कामगार के रेजिडेंस को ट्रांसफर करने की व्यवस्था शुरू की गई है जिसे आगे विस्तार दिया जायेगा। नए स्पॉन्सर के लिए कुछ क्राइटेरिया फिक्स किया गया है जैसे कि कुवैती नागरिकता होना जरूरी है, 18 वर्ष से अधिक उम्र और शादीशुदा होना चाहिए।