आज हम बात करेंगे भारत सरकार की एक ऐसी पहल के बारे में जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है – लखपति दीदी योजना। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण प्रदान कर रही है।

योजना की मुख्य विशेषताएँ: 📈

  • लक्ष्य बढ़ोतरी: सरकार ने इस योजना के टार्गेट को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ तक कर दिया है।
  • इंटरेस्ट फ्री लोन: इस योजना के तहत, देश के कई राज्यों की महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन भी मिलता है।

योजना का उद्देश्य: 🎯 इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कैसे करें आवेदन? 📝

  • महिलाएं अपने राज्य में चल रहे स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का फायदा उठा सकती हैं।
  • आवेदन करने से पहले आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, और एक पासपोर्ट साइज़ फोटो तैयार रखनी होगी।

इस प्रोग्राम के अंतर्गत महिलाओं को कई तरह की स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें ड्रोन की मरम्मत करना और उसे उड़ना, प्लंबिंग और एलईडी बल्ब बनाने जैसे कई काम सिखाए जाते हैं। इस स्कीम को देश के हर राज्य में चलाया जा रहा है। इसका फायदा देश की कई महिलाओं को मिल रहा है। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक करीब 2 करोड़ महिलाओं को को इसकी ट्रेनिंग में दी जा रही है।

इस स्कीम से महिलाओं को फायदा होता हुआ देखकर सरकार के द्वारा इस बजट सत्र के दौरान इस स्कीम के तहत ट्रेनिंग पाने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी की बात कही गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बजट के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत अब 3 करोड़ महिलाओं को प्रसिक्षण मिलेगा।

इस योजना के तहत लगभग हर उम्र की महिला्ओं को ट्रेनिंग दी जाती है। इस योजना के तहत हर भारतीय महिला को पूरा फायदा मिलता है। इसके लिए महिलाएं अपने राज्य में चल रहे स्वयं सहायता समूह से जुड़कर योजना का फायदा उठा सकती हैं। अगर आप भी पैसे कमाना चाहती हैं, तो इस स्कीम में आवेदन करके स्किल्स सीख सकती हैं और खुद की मेहनत से पैसे कमा सकती हैं।

आपको बता दें कि इस स्कीम के लिए अप्लाई करने से पहले आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स रेडी रखने होंगे। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते से जुड़ी जानकारियां और एक पासपोर्ट साइ वाली फोटो भी शामिल है।

अगर आपको इस स्कीम के लिए में अप्लाई करना है, तो आपको स्वंय सहयता समूह को एक बिजनेस प्लान के बारे में बताना होगा। एक बार आपने अपना प्लान स्वंय सहायता समूह को देने के बाद, वह समूह के द्वारा सरकार को भेजा जाता है।

इसके बादल सरकार के द्वारा आपके द्वारा भेजे गए एप्लीकेशन को पूरी तरह से एनालाइज किया जा सकता है। अगर सरकार को आपका प्लान बेहतर लगता है, तो उसे एक्सेप्ट कर लिया जाता है।

अगर आपका बिजनेस आइडिया एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो आपको इस योजना का फायदा मिलता है। इस स्कीम के अंतर्गत कई राज्या, महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन दे रहे हैं।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment