सऊदी में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। टूरिज्म मंत्रालय ने कहा है कि रमजान के दिनों में अवैध तरीके से काम करने वाली आरोपियों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा की जा रही है जांच
बताते चलें कि इस बात की जानकारी दी गई है की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है। ऐसे संस्थान जो बिना लाइसेंस के काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। कई ऐसे संस्थान की जानकारी मिली है जिनके लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है या फिर सस्पेंड हो चुका है लेकिन इसके बावजूद भी वहां काम किया जा रहा है।
सभी टूरिज्म संस्थानों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव सर्वे किया जा रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं किसी भी संस्थान में गलत तरीके से तो काम नहीं किया जा रहा है। टूरिज्म संस्थान के द्वारा टूरिज्म लॉ जारी किया गया है जिसका पालन सभी के लिए जरूरी है। हाल ही के दिनों में कई टूरिज्म संस्थानों पर SR500,000 का जुर्माना लगाया गया है।