रसोई गैस सभी के लिए जरूरी

रसोई गैस ऐसी उपयोगिता की चीज है जिसे लाख महंगाई बढ़ जाने के बाद भी आम आदमी कटौती की नहीं सोच सकता। सभी लोग रसोई गैस की कीमतों में लगातार आ रही बढ़ोतरी से परेशान तो हैं लेकिन इसका कोई उपाय भी नहीं सूझता बल्कि उन्हें उम्मीद लगाकर इसकी कीमत कम होने का इंतजार करना पड़ता है।

हज़ार से भी कम में मिलेगा गैस

बताते चलें कि मिली जानकारी के अनुसार हजार से कम कीमत में ही आपको रसोई गैस मिल जायेगी और मौजूदा कीमत में से 300 रुपए बचा भी पाएंगे।

लोगों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए इंडेन कंपनी ने अब ऐसी सुविधा शुरू कर दी है जिससे आप मात्र 750 में ही अपने घर ला सकते हैं। कंपनी ने कंपोजिट सिलेंडर की व्यवस्था कर लोगों को बड़ी राहत दिलाई है। कंपोजिट सिलेंडर की व्यवस्था करीब 28 शहरों में है। कंपनी जल्द ही बाकी शहर में भी यह सुविधा देगी।

क्या है कंपोजिट सिलेंडर, क्यों लगता है पैसा कम?

कंपोजिट सिलेंडर में सामान्य सिलेंडर के वजन से कम गैस होता है और यही वजह है कि इसे कम कीमत में लोगों को दिया जा रहा है। कंपोजिट गैस को 750 रुपये में ही खरीद सकते हैं। इससे एक बार में अधिक रुपए खर्च भी नहीं होंगे और कम वजह के कारण इसे लाने में कोई परेशानी भी नहीं होगी। इसका कनेक्शन इंडेन गैस एजेंसी पर मिलेगा।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment