• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, फ़रवरी 8, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी अरब में बड़ी कार्रवाई, रेजिडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघन पर एक सप्ताह में 22,500 लोग गिरफ्तार

सऊदी अरब में बड़ी कार्रवाई, रेजिडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघन पर एक सप्ताह में 22,500 लोग गिरफ्तार

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 28, 2025
in Saudi
0
सऊदी अरब में बड़ी कार्रवाई, रेजिडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघन पर एक सप्ताह में 22,500 लोग गिरफ्तार

सऊदी अरब में बड़ी कार्रवाई, रेजिडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघन पर एक सप्ताह में 22,500 लोग गिरफ्तार

0
SHARES
12
VIEWS

सऊदी अरब में बड़ी कार्रवाई, रेजिडेंसी और श्रम कानूनों के उल्लंघन पर एक सप्ताह में 22,500 लोग गिरफ्तार

Vandana Upadhyay · जुलाई 28, 2025

सऊदी अरब ने एक हफ्ते तक चले व्यापक अभियान में 22,500 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेजिडेंसी, श्रम और सीमा सुरक्षा कानूनों के उल्लंघन के मामलों में की गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि 13,800 लोगों को रेजिडेंसी नियमों के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया, 5,200 लोगों पर सीमा सुरक्षा से जुड़े नियम तोड़ने का आरोप है जबकि 3,400 गिरफ्तारियां श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर हुईं।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 1,687 लोग ऐसे पकड़े गए जो ग़ैरक़ानूनी तरीके से सऊदी अरब में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से 61% इथियोपियाई नागरिक, 38% यमनी और 1% अन्य देशों के नागरिक थे। इसके अलावा 40 व्यक्तियों को सऊदी अरब से गैरकानूनी रूप से बाहर जाने की कोशिश करते हुए भी गिरफ्तार किया गया।

सऊदी अधिकारियों ने उन लोगों पर भी शिकंजा कसा है जो अवैध प्रवासियों को आश्रय, रोजगार या परिवहन की सुविधा दे रहे थे। इस सिलसिले में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल 18,300 लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इनमें 15,700 पुरुष और 2,500 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 11,000 प्रवासियों को पहले ही देश से डिपोर्ट किया जा चुका है, 11,000 लोगों को उनके संबंधित दूतावासों को भेजा गया है ताकि वे यात्रा दस्तावेज़ तैयार करा सकें, जबकि 3,200 लोग यात्रा व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। यह व्यापक कार्रवाई सऊदी अरब में अवैध प्रवास और श्रम कानूनों के उल्लंघन को रोकने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया गया एक कठोर कदम है।


सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो व्यक्ति अवैध प्रवासियों को प्रवेश, रोजगार या आश्रय देने में सहायता करेंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

मंत्रालय के अनुसार, ऐसे मामलों में दोषियों को अधिकतम 15 साल तक की जेल, 10 लाख सऊदी रियाल तक का जुर्माना, वह वाहन या संपत्ति जब्त की जा सकती है, जिसका उपयोग इस अपराध में हुआ हो, साथ ही सार्वजनिक रूप से नाम उजागर करने (public naming) जैसी कार्यवाही भी की जा सकती है।

सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी तरह का रेजिडेंसी, श्रम या सीमा सुरक्षा कानून का उल्लंघन दिखे तो वे तुरंत रिपोर्ट करें। हेल्पलाइन नंबर मक्का, रियाद और पूर्वी प्रांत के लिए 911 और अन्य क्षेत्रों के लिए 999 या 996 ।

ShareTweetSendShare
Previous Post

अब विदेशी भी सऊदी में खरीद सकेंगे जमीन और मकान, सरकार ने पास किया ऐतिहासिक कानून, जानिए शर्तें और नियम

Next Post

झूठी सिक लीव ना देने पर भड़के युवक ने दो डॉक्टरों पर किया जानलेवा हमला

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

Sharjah Schools Ramadan Timing: रमजान में सिर्फ 6 घंटे खुलेंगे स्कूल, जुमे के दिन और भी जल्दी होगी छुट्टी

by Nura Basta
फ़रवरी 8, 2026
0

शारजाह के प्राइवेट स्कूलों के लिए रमजान के दौरान पढ़ाई के घंटे तय कर दिए गए हैं। शारजाह प्राइवेट एजुकेशन अथॉरिटी (SPEA) ने 8 फरवरी को एक...

Read moreDetails

Dubai RTA ने खोला नया ब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 113 सेकंड का इंतजार अब 52 सेकंड में खत्म

फ़रवरी 8, 2026

Sharjah में Lulu मॉल के उद्घाटन पर यूसुफ अली ने बच्ची को गिफ्ट किया iPhone 17, वीडियो हुआ वायरल

फ़रवरी 8, 2026

UAE के स्कूलों में कड़ा नियम लागू, छात्र के पास मोबाइल मिला तो 1 महीने के लिए होगा जब्त

फ़रवरी 8, 2026
Next Post
झूठी सिक लीव ना देने पर भड़के युवक ने दो डॉक्टरों पर किया जानलेवा हमला

झूठी सिक लीव ना देने पर भड़के युवक ने दो डॉक्टरों पर किया जानलेवा हमला

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906