BAHRAIN : उंगली तोड़कर अस्पताल ले गया आरोपी, कोर्ट में सुनवाई जारी
पत्नी पर हिंसा का आरोप
बहरीन में क्रिमिनल कोर्ट ने एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ हिंसा का आरोप लगाया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की उंगली तोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार जब वह घर पर थे तो उनमें लड़ाई हो गई।

पत्नी की उंगली टूट गई
बताते चलें कि बातचीत करते करते लड़ाई हंथापाई तक पहुंच गई और पत्नी की उंगली टूट गई। पत्नी ने बचने के लिए हाथों का इस्तेमाल किया इस दौरान उसकी उंगली टूट गई।
इसके बाद वह तुरंत उसे अस्पताल ले गया जहां उसकी सर्जरी की गई। लेकिन पता चला कि उसकी उंगली में परमानेंट डिसएबिलिटी हुई है, वह कभी अब ठीक नहीं हो सकता। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है।



