कार चुराने के जुर्म में 1 साल जेल की सजा सुनाई गई, Dh55,000 का जुर्माना भी लगा
45 वर्षीय एशियाई व्यक्ति को कार चुराने के जुर्म में 1 साल जेल की सजा सुनाई गई है और Dh55,000 का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा खत्म होने के बाद उसे देश निकाला की भी सजा दी गई है।

उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया
आरोपी ने कार चुराकर ब्रोकर को दे दिया था। दुबई पुलिस के पास पीड़ित ने इस बात की शिकायत की जिसके बाद कार की छानबीन शुरू की गई। closed-circuit TV (CCTV) camera footage की मदद से आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया। कुछ देर बाद उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।



