नियम का पालन की बजाए वह लोग अपने ही स्टंट दिखाने लग जाते हैं

लोगों की सुरक्षा के लिए कई सारे यातायात नियम बनाएं गए हैं। लेकिन फिर भी लोग उन नियमों का पालन नहीं करते हैं। या यूँ कहें कि नियम का पालन की बजाए वह लोग अपने ही स्टंट दिखाने लग जाते हैं। ओमान में भी एक युवक अपना स्टंट दिखाने लगा जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पब्लिक प्लेस पर स्टंट दिखाने वाले लोग अपने साथ साथ दूसरों की भी ज़िंदगी खतरे में डाल देते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रोड पर स्टंट करते दिख रहा है

General Directorate of Traffic ने बताया कि एक motorcyclist का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह रोड पर स्टंट करते दिख रहा है। उसने अपने साथ साथ लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी है। पुलिस ने बताया कि उसका बाइक जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई पूरी कर ली गई है। ट्रैफिक नियमों का पालन करना आवश्यक है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment