दुबई कोर्ट ने 28 वर्षीय Egyptian व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया है। यह कहा गया है कि आरोपी ने शराब पीकर दो इलेक्ट्रिक वाहनों की चोरी की थी। कोर्ट की डॉक्यूमेंट से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 20 अप्रैल 2024 का है।
पिछले साल का है यह मामला
बताते चलें कि मिली जानकारी के अनुसार Warsan 4 area में उसका घर है। 20 अप्रैल 2024 की रात करीब 1am में उस व्यक्ति ने शराब पिया था। करीब एक घंटे के बाद वह अपने घर से बाहर निकला और Dh1,500 कीमत का दो इलेक्ट्रिक स्कूटर चुरा लिया। कहा गया है कि वह स्कूटर एक प्रतिष्ठान के कर्मचारियों का था।
अगले दिन पीड़ित कर्मचारियों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। आरोपी ने अपने पास ही वह स्कूटर रखा था जब तक कि उनकी बैटरी खत्म नहीं हो गई। लेकिन बैटरी खत्म होते ही जैसे ही वह चार्ज करने के लिए नजदीकी ग्रॉसरी पर गया उसे पकड़ लिया गया। आरोपी पर Dh2,000 का जुर्माना लगाया गया है।