Maruti Grand Vitara SUV: 27 kmpl माइलेज वाली इस गाड़ी ने लोगों का जीता दिल, गाड़ी के बिके 1 लाख से ज्यादा यूनिट
Maruti Grand Vitara SUV: मारुति सुजुकी कंपनी की ग्रैंड विटारा SUV इंडियन कार मार्केट में सितंबर 2022 में लॉन्च हुई थी, लॉन्च होने के बाद इस मिड-साइज SUV के 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुके है, कंपनी ने इस गाड़ी का यह बड़ा माइलस्टोन पूरा किया है।
Maruti Grand Vitara SUV: कीमत 10.70 लाख रुपए से शुरू
इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 10.70 लाख रुपए से शुरू होती है और टोपी वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपए से शुरू होती है। गाड़ी में 1462cc से लेकर 1490cc का इंजन दिया गया है और यह गाड़ी 5 सीटर सीटिंग कैपेसिटी के साथ आती है, गाड़ी में 2WD और AWD ड्राइव टाइप किया गया है।
माइलेज 27.97 kmpl की है
इस गाड़ी की क्लेम्ड माइलेज 27.97 kmpl की है और साथ ही में इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं, इस गाड़ी में 9 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी गई है और पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।




