अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी

सऊदी में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी है। इस जांच अभियान के दौरान हर सप्ताह करीब हजारों से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया जाता है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और अवैध तरीके से कम कर रहे हैं। इस बार भी करीब 17,260 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

आंतरिक मंत्रालय ने एक सप्ताह के अंदर 17 हज़ार से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि residency, labor laws और border security regulations के नियमों के उल्लंघन के आरोप में 17,260 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सारी गिरफ्तारी 19 से 25 अक्टूबर के बीच की गई है।

बताते चलें कि इस दौरान रेजिडेंसी सिस्टम के 10,819 violators, बॉर्डर सुरक्षा नियम के 4,090 violators और लेबर लॉ के 2,351 violators को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 703 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश कर रहे थे।

दी जाएगी कड़ी सजा

आरोपियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अगर कोई इस तरह के नियमों का उल्लंघन करता है तो 15 साल की जेल और SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.