9 हज़ार तक की शुरुवाती कीमत में लॉन्च किया गया है यह स्मार्टफोन, आज से सेल शुरू, जानिए क्या है खासियत
किफायती स्मार्टफोन पर सेल शुरू
पिछले हफ्ते लॉन्च Moto G13 पर सेल शुरू हो चुका है। भारत में इस स्मार्टफोन को पिछले सप्ताह ही लांच किया गया था। 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ बढ़िया बैटरी बैकअप और कई तरह की शानदार पीछे से स्माटफोन लैस है। अगर आप इस स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यह किफायती भी है।

क्या है इस स्मार्टफोन की खासियत?
स्मार्टफोन की फीचर्स की बात करें तो इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। वहीं इसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है।
बात कैमरा की करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है। यह लेवेंडर ब्लू और मैट चारकोल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
क्या है Moto G13 की कीमत?
4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। आप अपनी सुविधानुसार इसे खरीद सकते हैं।





