Motorola Edge 60 Stylus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन 23 अप्रैल से अलग-अलग प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस स्मार्टफोन को कंसीडर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन के फीचर्स क्या हैं।

क्या हैं Motorola Edge 60 Stylus के स्पेसिफिकेशन?
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7-inch Full HD+ 10-bit pOLED display दिया गया है। यह डिस्पले 120Hz refresh rate और 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसका फ्रंट Corning Gorilla Glass 3 से लैस है। यह PANTONE Surf the Web और PANTONE Gibraltar Sea दो कलर वेरिएंट से लैस है।
यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 processor से लैस है। यह 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 storage से लैस है। यह 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh से लैस है।इसमें 50MP Sony LYT-700C primary sensor दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत ₹22,999 होगी।




