Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा, हो सकता था भयानक टक्कर, बाल बाल बची यात्रियों की जान
टला बड़ा हादसा
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मेरी जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह इंडिगो के एक फ्लाइट इस रण में पर लैंड करने लगी जहां से इस समय एयर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान भर रही थी। सोशल मीडिया पर इस संबंध में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
Media report के अनुसार केरल के तिरुअनंतपुरम के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट जिस रनवे से उड़ान भर रही थी उसी रनवे पर इंडिगो का विमान भी लैंड करने लगा।

डीजीसीए ने दिया जांच का आदेश
बताते चलें कि इस मामले में डीजीसीए के द्वारा जांच का आदेश दे दिया गया है। वही इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि मामले की शिकायत कर दी गई है और जांच भी जरूरी है क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। बताया गया कि अगर थोड़ी सी भी टाइमिंग की गड़बड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
https://x.com/hiravaero/status/1799501277002621040





