• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
रविवार, फ़रवरी 8, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी में फुटबॉल का नया अध्याय, पहली बार विदेशी कंपनी ने Al-Kholood क्लब का पूर्ण स्वामित्व का सौदा किया

सऊदी में फुटबॉल का नया अध्याय, पहली बार विदेशी कंपनी ने Al-Kholood क्लब का पूर्ण स्वामित्व का सौदा किया

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जुलाई 25, 2025
in Saudi
0
सऊदी में फुटबॉल का नया अध्याय, पहली बार विदेशी कंपनी ने Al-Kholood क्लब का पूर्ण स्वामित्व का सौदा किया

सऊदी में फुटबॉल का नया अध्याय, पहली बार विदेशी कंपनी ने Al-Kholood क्लब का पूर्ण स्वामित्व का सौदा किया

0
SHARES
14
VIEWS

सऊदी में फुटबॉल का नया अध्याय, पहली बार विदेशी कंपनी ने Al-Kholood क्लब का पूर्ण स्वामित्व का सौदा किया

Vandana Upadhyay · जुलाई 25, 2025

सऊदी अरब के खेल मंत्रालय ने गुरुवार को ऐलान किया कि देश के इतिहास में पहली बार किसी विदेशी कंपनी ने एक पेशेवर फुटबॉल क्लब का पूरा स्वामित्व हासिल किया है। यह क़दम सऊदी अरब की महत्वाकांक्षी “विज़न 2030” योजना का हिस्सा है, जिसमें खेलों के ज़रिए देश की अर्थव्यवस्था को तेल से हटाकर विविध क्षेत्रों की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिका के बेन हारबर्ग के नेतृत्व वाली “हारबर्ग ग्रुप” ने कहा कि उन्होंने सऊदी प्रो लीग के अल-ख़ुलूद क्लब का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा सऊदी सरकार की फुटबॉल क्लबों के निजीकरण की ऐतिहासिक पहल का हिस्सा है। हारबर्ग ग्रुप ने कहा, “हमने आधिकारिक रूप से अल-ख़ुलूद क्लब को पूरी तरह से ख़रीद लिया है। यह विज़न 2030 के तहत खेल क्षेत्र के खुलेपन और निवेश के नए युग की शुरुआत है।

अल-ख़ुलूद क्लब ने पिछले सीजन में 18 में से 9वीं रैंक हासिल की थी। हारबर्ग ग्रुप पहले से ही स्पेन की सेकंड डिवीजन क्लब काडिज़ में 6.5% हिस्सेदारी रखता है।


तीन क्लबों का हुआ निजीकरण

सऊदी खेल मंत्रालय ने अलग बयान में बताया कि तीन क्लबों – अल अंसार, अल-ख़ुलूद और अल ज़ुल्फ़ी – को सार्वजनिक बोली प्रक्रिया के माध्यम से निजी निवेश संस्थाओं को सौंप दिया गया है।

 खेलों के ज़रिए छवि और अर्थव्यवस्था बदलने की कोशिश

पिछले दो सालों में सऊदी अरब ने फुटबॉल जगत में बड़ी हलचल मचाई है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और करीम बेंज़ेमा जैसे दिग्गज खिलाड़ी सऊदी प्रो लीग में शामिल हुए, जिससे स्थानीय फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

सऊदी अरब ने 2034 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी भी अपने नाम की है। इसके ज़रिए देश खुद को एक वैश्विक पर्यटन और व्यापार केंद्र के रूप में पेश करना चाहता है, ताकि आने वाले वर्षों में जब तेल की मांग घटे, तो उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।

 चीन बनाम सऊदी मॉडल

कुछ लोगों ने इस मॉडल की तुलना चीन की सुपर लीग से की है, जहां ज़्यादा वेतन देकर विदेशी खिलाड़ियों को बुलाया गया था, लेकिन बाद में निवेश टिक नहीं पाया और क्लब दिवालिया हो गए। हालांकि सऊदी अरब की योजना अधिक रणनीतिक लगती है फुटबॉल के ज़रिए अर्थव्यवस्था, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय छवि को मज़बूत करने का प्रयास।

ShareTweetSendShare
Previous Post

यूएई, अरब लीग और इस्लामी देशों ने इजरायल के वेस्ट बैंक कब्जे के फैसले को किया अस्वीकार, इसे बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Next Post

कुवैत की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान, कुवैत का हर 5वां व्यक्ति भारतीय

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Expats Help

Sharjah Schools Ramadan Timing: रमजान में सिर्फ 6 घंटे खुलेंगे स्कूल, जुमे के दिन और भी जल्दी होगी छुट्टी

by Nura Basta
फ़रवरी 8, 2026
0

शारजाह के प्राइवेट स्कूलों के लिए रमजान के दौरान पढ़ाई के घंटे तय कर दिए गए हैं। शारजाह प्राइवेट एजुकेशन अथॉरिटी (SPEA) ने 8 फरवरी को एक...

Read moreDetails

Dubai RTA ने खोला नया ब्रिज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 113 सेकंड का इंतजार अब 52 सेकंड में खत्म

फ़रवरी 8, 2026

Sharjah में Lulu मॉल के उद्घाटन पर यूसुफ अली ने बच्ची को गिफ्ट किया iPhone 17, वीडियो हुआ वायरल

फ़रवरी 8, 2026

UAE के स्कूलों में कड़ा नियम लागू, छात्र के पास मोबाइल मिला तो 1 महीने के लिए होगा जब्त

फ़रवरी 8, 2026
Next Post
कुवैत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान, कुवैत का हर 5वां व्यक्ति भारतीय

कुवैत की अर्थव्यवस्था में भारतीयों का महत्वपूर्ण योगदान, कुवैत का हर 5वां व्यक्ति भारतीय

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906