चीन से कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है जो काफी डरावनी है

ऐसा माना जा रहा है कि अब कोरोना वायरस कमजोर पड़ने लगा है। कई देशों में नियमों में छूट प्रदान कर दी गई है। कई जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। लेकिन चीन से कुछ और ही तस्वीर सामने आ रही है जो काफी डरावनी है।

चीन में टूरिस्ट के समूह में एक नया COVID-19 वेरिएंट मिला

मिली जानकारी के अनुसार चीन में टूरिस्ट के समूह में एक नया COVID-19 वेरिएंट मिला है जिसके वजह से खलबली मच गई है। कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और स्कूल भी बंद कर दिया गया है। भारी मात्रा में टेस्ट भी किया जा रहा है।

संक्रमण बुजुर्ग लोगों में दर्ज किया गया है

यह संक्रमण बुजुर्ग लोगों में दर्ज किया गया है। राजधानी Beijing के साथ लगभग पांच इलाके में यह समूह घूमकर आया है। उस इलाके के स्कूल और मनोरंजन स्थल बंद कर दिए गए हैं। चीन के घरेलू संक्रमण में काफी कमी आई है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *