नये GT रोड चौड़ीकरण को मंज़ूरी. Expressway के जैसे आना जाना होगा दिल्ली NCR. मात्र 20 मिनट में होगा सफ़र पूरा

Lov Singh24 December 20231 min read2 viewsIndia

नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ज्ञानी बॉर्डर से लेकर गाजियाबाद के लालकुआं तक जीटी रोड के विस्तार और सुंदरीकरण की महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी है। इस 14.4 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना पर 371.12 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

 

योजना के प्रमुख बिंदु

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
  • लागत और लंबाई: इस परियोजना की कुल लागत 371.12 करोड़ रुपये है और यह जीटी रोड के 14.4 किलोमीटर हिस्से को शामिल करती है।
  • ट्रैफिक समस्या का समाधान: इस चौड़ीकरण से यातायात के जाम प्वाइंट खत्म होंगे, जिससे यात्रा का समय कम होकर केवल 20 मिनट रह जाएगा।
  • निर्माण कार्य और समयसीमा: फरवरी 2024 तक नविदा मांगी गई है और अप्रैल तक टेंडर को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगस्त से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और दो वर्ष के भीतर पूरा होने का लक्ष्य है।
  • रखरखाव की जिम्मेदारी: निर्माण करने वाली कंपनी को पांच वर्ष तक सड़क की मरम्मत और रखरखाव का काम संभालना होगा।

 

इस नए रूट के साथ ही इन लोगों का दिल्ली NCR में आना जाना निर्बाध रूप सेचालू हो जाएगा।मौजूदा समय में जाम की वजह से घंटों लगने वाला समय सीमा घट के महान 20 मिनट के आस पास रह जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment