SAUDI : कामगारों की सैलरी के लिए नई गाइडलाइन, डिजिटल वॉलेट से करना होगा पेमेंट
SAUDI में नियोक्ता और कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए नए नियम बनाए गए हैं। इससे कामगारों के लिए ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और कामगारों के खिलाफ हो रहे अन्याय को रोक जा सकेगा। इस बार कामगारों की सैलरी को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है।

सैलरी को लेकर जारी किया गया अपडेट
बताते चलें कि Ministry of Human Resources and Social Development के अनुसार नियोक्ता के द्वारा कामगारों की सैलरी समय पर डिजिटल वॉलेट के जरिए ट्रांसफर करनी होगी। Platform के जरिए यह कहा गया है कि नियोक्ता को यह सुनिश्चित करना होगा कि कामगार की सैलरी समय पर मिले। इससे कामगार और नियुक्ता की बीच की दूरी को कम किया जा सकेगा।
सैलरी से संबंधित परेशानियों को हटाने के लिए डिजिटल सेवा दी जा रही है। इससे कामगारों और नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हो सके। Musaned के अनुसार इस सम्बन्ध में आगे भी जानकारी दी जाएगी और सभी से इन नियमों के पालन की अपील की गई है।





