• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, मार्च 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home UAE

UAE में आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम हुए लागू, इन वस्तुओं को साथ लाने या ले जाने पर लगा प्रतिबंध

UAE में आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम हुए लागू, इन वस्तुओं को साथ लाने या ले जाने पर लगा प्रतिबंध

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
अक्टूबर 11, 2025
in UAE
0
UAE में आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम हुए लागू, इन वस्तुओं को साथ लाने या ले जाने पर लगा प्रतिबंध

UAE में आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम हुए लागू, इन वस्तुओं को साथ लाने या ले जाने पर लगा प्रतिबंध

0
SHARES
48
VIEWS

UAE में आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम हुए लागू, इन वस्तुओं को साथ लाने या ले जाने पर लगा प्रतिबंध

Vandana Upadhyay · अक्टूबर 11, 2025

यूएई की फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट सिक्योरिटी (ICP) ने यूएई में आने और जाने वाले यात्रियों के लिए नई और विस्तृत यात्रा व कस्टम नियमावली जारी कर दी है।  ICP की ओर से जारी इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानूनों का पालन करवाना और एयरपोर्ट्स व बॉर्डर पर प्रक्रियाओं को आसान बनाना है।

कैश और कीमती सामानों को लेकर जारी हुई घोषणा

GCC के यूनिफाइड कस्टम्स लॉ के अंतर्गत, यदि कोई यात्री अपने साथ यात्रा के दौरान 60,000 दिरहम या उससे अधिक (या उसके बराबर किसी दूसरी मुद्रा में) नकद राशि, कीमती धातु, कीमती पत्थर या अन्य कीमती सामान लेकर चल रहा है, तो उसे कस्टम घोषणा फॉर्म (Declaration Form) भरना अनिवार्य है। आपको बता दें कि यह नियम आने और जाने, दोनों यात्राओं पर लागू होता है।
यदि कोई यात्री इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी सारी राशि जब्त हो सकती है या फिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जायेगी।

3,000 दिरहम तक के गिफ्ट्स की छूट

नए नियमों के तहत यात्रियों को 3,000 दिरहम तक के व्यक्तिगत उपहारों की छूट दी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सामान व्यक्तिगत उपयोग के लिए होना चाहिए, न कि व्यापारिक उद्देश्य के लिए होने चाहिए। लेकिन बार-बार यात्रा करने वाले या समान वस्तुओं का व्यापार करने वाले व्यक्ति इस छूट के पात्र नहीं होंगे।


200 सिगरेट ले जा सकते हैं

यात्री अधिकतम 200 सिगरेट, या उतनी ही मात्रा में पाइप तंबाकू या शीशा तंबाकू ले जा सकते हैं। इससे अधिक मात्रा साथ में रखने पर कस्टम ड्यूटी लागू होगी।

इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

यूएई में कुछ वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित (बैन) हैं यानी इन्हें देश में लाना या ले जाना मना है:

  • नशीले पदार्थ (Drugs)
  • जुआ खेलने के उपकरण
  • नायलॉन फिशिंग नेट
  • कच्चा हाथीदांत (Ivory)
  • नकली मुद्रा
  • पुराने या री-ट्रेडेड टायर
  • रेडियोएक्टिव पदार्थ
  • रेड बीम लेज़र पेन
  • धार्मिक या नैतिक मूल्यों के खिलाफ मुद्रित या विजुअल सामग्री
  • इसके अलावा, रेडिएशन या न्यूक्लियर धूल से दूषित सामग्री, पान और सुपारी के पत्ते, और अन्य ऐसे उत्पाद जिन पर यूएई में कानूनी रूप से रोक है।

कुछ वस्तुयें केवल अनुमति से लाई जा सकती हैं (Restricted Items) कुछ सामान लाने के लिए पहले से अनुमति (Approval) लेना जरूरी है, जैसे: जीवित जानवर, पौधे, खाद, कीटनाशक, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, पटाखे, दवाइयां, मेडिकल उपकरण
न्यूक्लियर सामग्री, वायरलेस ट्रांसमीटर, शराब, सौंदर्य प्रसाधन और कच्चे हीरे (Raw Diamonds)

 अनुमति देने वाले विभाग
इन वस्तुओं के लिए मंजूरी संबंधित सरकारी विभागों से लेनी होगी, जैसे — रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय, संस्कृति और युवा मंत्रालय, उद्योग और एडवांस टेक्नोलॉजी मंत्रालय, फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन, टेलीकॉम और डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी, दुबई पुलिस और यूएई किम्बर्ली ऑफिस

ShareTweetSendShare
Previous Post

यूएई में भारी बारिश, घना कोहरा और तेज हवाओं को लेकर जारी हुई चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने की सलाह

Next Post

यूएई में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

Finance

Dubai Gold Price Update: दुबई में सोना हुआ 30 दिरहम तक सस्ता, 24 कैरेट के दाम गिरकर 614 दिरहम पर पहुंचे

by Aanya
मार्च 4, 2026
0

दुबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। महज एक दिन के भीतर 24 कैरेट सोने के दाम लगभग 30...

Read moreDetails

कुवैत में ईरानी हमले में 4 अमेरिकी सैनिकों की मौत, पेंटागन ने जारी की मृतकों की लिस्ट

मार्च 4, 2026

Gulf War Day 4: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग तेज, रियाद से दुबई तक हड़कंप, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

मार्च 4, 2026

Israel Security News: इजराइल में तुर्की के पत्रकारों को पुलिस ने पकड़ा, बिना पासवर्ड और बायोमेट्रिक्स के खोल दिया उनका मोबाइल फोन

मार्च 4, 2026
Next Post
यूएई में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

यूएई में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906