इंडोनेशिया के यात्रियों को यूएई में प्रवेश की अनुमति दी गई है

इंडोनेशिया के यात्रियों के लिए यूएई से खुशखबरी आई है। बता दें कि इंडोनेशिया और यूएई के बीच Safe Travel Corridor Arrangement (STCA) किया गया है जिसके तहत इंडोनेशिया के यात्रियों को यूएई में प्रवेश की अनुमति दी गई है।

कोरोना के मध्य नजर पहले इंडोनेशिया के यात्रियों को यूएई में प्रवेश की अनुमति नहीं थी

Dubai की airline flydubai ने भी अपने वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दे दी है। कोरोना के मध्य नजर पहले इंडोनेशिया के यात्रियों को यूएई में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। फ्लाई दुबई के प्रवक्ता ने भी कहा था कि वह समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपडेट करते रहेंगे। 

STCA पर लगी तत्कालीन पाबंदी को फरवरी में हटा लिया गया था

Candra Negara, the Indonesian Consul General to Dubai and Northern Emirates ने बताया कि STCA पर लगी तत्कालीन पाबंदी को फरवरी में हटा लिया गया था। इंडोनेशिया की बात करें तो अभी भी वहां कुछ चुनिंदा लोगों को छोड़कर अन्य यात्रियों के प्रवेश पर पाबंदी है। 

यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करना आवश्यक होगा

वहीं बॉर्डर बंद होने के बावजूद भी STCA के तहत diplomatic or service passport holders, और बिजनेस यात्रियों को यात्रा की छूट थी। हालांकि यात्रा के दौरान सभी नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment