• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, मार्च 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

बिहार में बवाल के दौरान नहीं हुआ भरत प्रसाद चन्द्रवंशी का मौत. IPRD BIHAR ने भेजा वरीय पुलिस अधीक्षक का बयान

Lov Singh by Lov Singh
जुलाई 13, 2023
in India
0
2
SHARES
19
VIEWS

बिहार में बवाल के दौरान नहीं हुआ भरत प्रसाद चन्द्रवंशी का मौत. IPRD BIHAR ने भेजा वरीय पुलिस अधीक्षक का बयान

Lov Singh · जुलाई 13, 2023

IPRD BIHAR के द्वारा भेजे बयान के अनुसार

आज दिनांक 13.07.2023 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा मार्च का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गाँधी मैदान से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे थे। उन्हें जेपी गोलम्बर के पास प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। परन्तु वे लोग नहीं माने और आगे बढ़ते गए। डाकबंगला चौराहा पर प्रशासन द्वारा नाकेबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया परन्तु प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ दिया गया। प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा पानी का बौछार एवं आँसूगैस के गोले छोड़े गए। परन्तु प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे और वे ज़बरदस्ती बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने लगे थे।

उनसे आगे नहीं जाने का बार बार आग्रह किया जा रहा था। क्योंकि डाकबंगला चौराहा से आगे प्रतिबंधित क्षेत्र है जहाँ विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यालय, माननीय उच्च न्यायालय, राजभवन, विधानसभा इत्यादि अवस्थित है।

अतः प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तीतर बितर किया गया।


इस बीच सूचना मिली कि जहानाबाद के एक व्यक्ति की पी.एम.सी.एच. में मृत्यु हो गई है। उनके साथी श्री भरत प्रसाद चन्द्रवंशी, जो जहानाबाद के निजामुदीपुर के रहने वाले हैं, द्वारा बताया गया कि वे लोग कार्यक्रम स्थल पहुँचे भी नहीं थे कि पता चला वहाँ भगदड़ हो गई है और बहुत लोग उधर से वापस भाग रहे थे, इसी बीच श्री विजय सिंह बेहोश हो कर गिर गए। हमलोग उन्हें तुरंत तारा हॉस्पिटल ले गए। फिर वहाँ से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया जहाँ थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्री विजय सिंह के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है।दण्डाधिकारी के समक्ष मृतक श्री विजय सिंह का अंत्यपरीक्षण (इन्क्वेस्ट) किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित कर मृतक का पोस्टमार्टम कराने और संपूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निदेश दिया गया है। इसके बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण की जानकारी मिल सकती है। सीसीटीवी फ़ुटेज से भी पूरे मामले की जाँच की जा रही है।
ज़िलाधिकारी पटना ने पूरे घटनाक्रम पर अपर ज़िला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था पटना और नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य से 24 घंटे के अंदर संयुक्त जाँच प्रतिवेदन की माँग की है।

मृतक श्री विजय सिंह के साथी श्री भरत प्रसाद चन्द्रवंशी के बयान के आधार पर इलाक़े के सीसीटीवी की जाँच की गयी।

सीसीटीवी से यह पता चला है कि श्री विजय सिंह अपराह्न 13:22 बजे गांधी मैदान पटना के जेपी गोलम्बर से निबंधन कार्यालय, छज्जूबाग की तरफ जा रहे हैं, जो डाँकबंगला रोड से अलग है।13:27 बजे अपराह्न उसी रास्ते में दुर्गा अपार्टमेन्ट के सामने खाली रिक्शा दिखता है, इसी रिक्शा से वे 13:32 बजे अपराह्ण तारा हॉस्पीटल पहुँचते हैं। घटना स्थल दुर्गा अपार्टमेंट के निकट से तारा हॉस्पीटल जाने में रिक्शा से लगभग 05 मिनट का समय लगता है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि श्री विजय सिंह के साथ घटना 13:22 से 13:27 बजे के बीच छज्जूबाग क्षेत्र में ही हुई है। इस बीच वे डाकबंगला पहुँच भी नहीं सकते थे, जहाँ पर भीड़ को तीतर बितर करने के लिए (लगभग 13 बजे) हल्का बल प्रयोग हुआ था। छज्जूबाग क्षेत्र में कोई पुलिस बल नहीं था। यद्यपि छज्जूबाग में उक्त घटना स्थल सी.सी.टी.वी. कैमरा से आच्छादित नहीं पाया गया, परंतु उससे 50 मीटर पहले कैमरा में उनका आवागमन दिख रहा है।

अतः इससे यह स्पष्ट होता है की श्री विजय सिंह की मृत्यु पुलिस के लाठी चार्ज से नहीं हुई है। उनके शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं पाया गया है।मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

—वरीय पुलिस अधीक्षक

ShareTweetSendShare
Previous Post

दिल्ली में निकलने से पहले देख ले ख़ाली रोड वाला रूट. आने जाने में रहेगा आसानी. ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वेरीफाई किया मार्ग ही करे प्रयोग.

Next Post

Citroen ने अपने गाड़ी का क़ीमत 2 लाख रुपये घटाया. 10 लाख के रेंज में आने जा रहा है Creta, Vitara का तगड़ा विकल्प

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Bahrain

UAE में Amazon के Data Center पर गिरे ड्रोन, कई बैंकिंग ऐप्स और जरूरी सर्विस हुई ठप

by Praggya Singh sabal
मार्च 3, 2026
0

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेज़न (Amazon) के क्लाउड कंप्यूटिंग सेंटर्स पर ड्रोन से हमला हुआ है। कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि की है कि उनके दो...

Read moreDetails

Oman News: ओमान के दुकम पोर्ट पर ड्रोन हमला, तेल के टैंकों को बनाया निशाना, नया अलर्ट जारी

मार्च 3, 2026

Air India Flight News: दुबई से 149 भारतीयों को लेकर लौटी फ्लाइट, मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ी राहत

मार्च 3, 2026

Etihad Flight Update: आबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें 4 मार्च तक रद्द, यात्रियों के लिए नया नियम जारी

मार्च 3, 2026
Next Post

Citroen ने अपने गाड़ी का क़ीमत 2 लाख रुपये घटाया. 10 लाख के रेंज में आने जा रहा है Creta, Vitara का तगड़ा विकल्प

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906