अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं और आपने Electric ola S1 को खरीदने का मन बनाया है तो आज की जानकारी हम आपको बताएंगे कि कौन सी ऐसी जगह है जहां पर यह स्कूटर आप ज्यादा सस्ता खरीद पाएंगे.

OLA S1 price

मशहूर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Ola ने भारतीय बाजारों में कदम रखते ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले कई ग्राहकों को आकर्षित कर लिया है। कंपनी की इस बड़ी प्रसिद्धि के पीछे इसके द्वारा लांच किए गए दो सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro है। वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों ने खूब प्यार दिया है जहां लगातार टॉप इलेक्ट्रिक स्कूटर सेलिंग की लिस्ट में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर टॉप पर बने हुए हैं। सामान्य तौर पर इनकी कीमतें ₹99000 से लेकर 1.4 लाख रुपए तक हैं लेकिन अलग-अलग जगह पर इसकी कीमत अलग अलग है और हम आपको सबसे सस्ते जगहों की कुछ लिस्ट बताने जा रहे हैं.

Delhi

  • Ola S1: 85,099
  • Ola S1 Pro: 1,10,149

Gujarat

  • Ola S1: 79,999
  • Ola S1 Pro: 1,09,999

Maharashtra

  • Ola S1: 94,999
  • Ola S1 Pro: 1,24,999

Rajasthan

  • Ola S1: 89,968
  • Ola S1 Pro: 1,19,138

इन अलग-अलग राज्यों में कीमतें राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी के वजह से है. जिन राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है वहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार की तरफ से ज्यादा सब्सिडी मुहैया कराई गई है.

50 हज़ार किलोमीटर वारंटी के साथ Electric Scooter लॉंच. OLA, TVS सबके मार्केट किया फेल. दीवाना बनाने वाला डिजाइन

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।