OMAN में Eid Al Fitr के मौके पर कामगारों को लंबी छुट्टी का इंतजार है। आइए जानते हैं कि इस मामले में अधिकारियों का क्या कहना है। आखिर कर्मचारियों को इस साल ईद के मौके पर कितने दिन की छुट्टी मिलने वाली है।
Eid Al Fitr के मौके पर मिलेगी लंबी छुट्टी
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि कामगारों को ईद के मौके पर लंबी छुट्टी मिलने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि चांद दिखने के आधार पर कर्मचारियों को पांच से लेकर 9 दिन की छुट्टी मिल सकती है।
ऐसा माना जा रहा है कि अगर चांद शनिवार 29 मार्च को दिखता है तो रमजान 29 दिनों का होगा और ईद की शुरुआत रविवार 30 मार्च से हो जाएगी और मंगलवार 1 अप्रैल तक चलेगी। सारा काम बुधवार 2 अप्रैल से फिर से शुरू होगा।
वहीं अगर चांद शनिवार 30 मार्च को दिखता है तो रमजान 30 दिनों का होगा और ईद की शुरुआत सोमवार 31 मार्च से हो जाएगी और मंगलवार 2 अप्रैल तक चलेगी। लेकिन ऐसा होने पर वीकेंड बीच के पड़ेगा और 9 दिन की छुट्टी मिल सकती है।