Oman New Labour Law: ओमान में प्रवासियों के लिए 200 से अधिक नौकरियों पर लगा बैन, भारतीयों पर पड़ेगा बड़ा असर
ओमान सरकार ने अपनी ‘ओमान विजन 2040’ नीति के तहत प्रवासियों के लिए नए नियमों का एलान किया है। श्रम मंत्रालय ने 200 से अधिक पेशों में विदेशी कामगारों के काम करने पर पाबंदी लगा दी है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ओमान के नागरिकों को रोजगार में प्राथमिकता देना है। ओमान में वर्तमान में करीब 6.7 लाख भारतीय नागरिक कार्यरत हैं जिनके लिए यह नया आदेश काफी महत्वपूर्ण है।
👉: Oman में घूमने वालों के लिए खुशखबरी, पर्यटकों को वापस मिलेगा VAT का पैसा।
इन क्षेत्रों में प्रवासियों के काम करने पर लगी रोक
मंत्रालय की तरफ से जारी की गई सूची में कई तरह के मैनेजमेंट और तकनीकी पदों को शामिल किया गया है। अब इन पदों पर केवल ओमान के नागरिकों की ही भर्ती की जाएगी। प्रतिबंधित पदों की मुख्य सूची नीचे दी गई है।
| सेक्टर | प्रतिबंधित पद |
| एडमिनिस्ट्रेशन | ह्यूमन रिसोर्स, पब्लिक रिलेशन, कस्टमर सर्विस |
| मैनेजमेंट | क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर, होटल रिसेप्शन मैनेजर |
| तकनीकी | सिस्टम एनालिस्ट, नेटवर्क स्पेशलिस्ट, ड्रिलिंग सुपरवाइजर |
| पर्यटन | ट्रैवल एजेंट, टूरिस्ट एजेंट, टूरिज्म से जुड़े मैनेजर |
| मार्केटिंग | मार्केटिंग स्पेशलिस्ट |
| लॉजिस्टिक्स | एयरक्राफ्ट लोडिंग सुपरवाइजर |
नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
नए नियमों के अनुसार निजी क्षेत्र की सभी कंपनियों को अपनी संस्था में कम से कम एक ओमान के नागरिक को काम पर रखना होगा। जो कंपनियां इस ओमानाइजेशन नीति का पालन नहीं करेंगी उन्हें भारी जुर्माना देना होगा। सरकार ने ऐसी कंपनियों के लिए वर्क परमिट की फीस को दोगुना करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों की जांच के लिए कार्यस्थलों पर औचक निरीक्षण अभियान भी तेज किए जाएंगे।




