1-OCT से international flight की शुरुआत, इस अरब देश ने सबसे पहले किया ऐलान, आने की करे तैयारी
ओमान ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोनोवायरस से निपटने के लिए सर्वोच्च समिति 1 अक्टूबर, 2020 से अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात फिर से शुरू करेगी। इस खबर की पुष्टी ओमान स्थानीय मीडिया ने जानकारी को साझा किया।

इस सूचना को जारी करते हुए समिति ने कहा कि उसने 1 अक्टूबर, 2020 से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हवाई यातायात खोलने को मंजूरी दी है, बशर्ते कि उड़ानें विशिष्ट गंतव्यों के आंकड़ों के अनुसार निर्धारित हों।

मालूम हो कि 28 मार्च से कोरोना के चलते ओमानी अधिकारियों ने COVID-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को बंद करने की घोषणा की थी, जिसके बाद से उड़ाने पूरी तरह से रोक दी गई था।

एक नजर पूरी खबर
- ओमान सरकार का बड़ा फैसला
- 1 अक्टूबर, 2020 से अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात फिर से शुरू
- ओमान स्थानीय मीडिया ने दी सभी जानकारी
GulfHindi.com