Paytm लाया ट्रैवल कार्निवल, Flight, बस और ट्रेन TICKET बुकिंग पर पाएं 25% तक की छूट
बेहतर डिस्काउंट के साथ करें टिकट बुकिंग
यात्रा के समय फ्लाईट, ट्रेन या बस से आने वाले खर्च को अब कम किया जा सकता है। दरअसल, पेटीएम की तरफ से पेटीएम फ्रीडम ट्रैवल कार्निवल की घोषणा की गई है जिसमें यात्रियों को काफी कम कीमत में special discount के साथ टिकट दिया जा रहा है।
ऐसे में इस समय त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और यात्रा की प्लानिंग कर रही है तो बेहतरीन डिस्काउंट के साथ पेटीएम से टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट कैंसिल करने पर ऑफिस दे रिफंड भी दिया जाएगा। यह डिस्काउंट ऑफर 10 अगस्त तक मिलने वाला है।

कैसा मिल रहा है डिस्काउंट?
दरअसल कुछ चुनिंदा बैंकों के साथ टिकट बुकिंग पर पेटीएम की तरफ से बढ़िया डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। पेटीएम सीनियर सिटीजन, छात्रों और सहस्त्र बाल कर्मियों को भी विशेष छूट दे रहा है। डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाने के लिए आरबीएल बैंक आईसीआईसीआई बैंक के बैंक ऑफ इंडिया टिकट की बुकिंग करने पर घरेलू उड़ानों पर 15 फ़ीसदी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10 फ़ीसदी की इंस्टेंट छूट दी जा रही है।
पेटीएम के द्वारा फ्लाइट के अलावा बस और ट्रेन के टिकट पर भी भारी छूट दी जा रही है। यात्री अपना 25 फ़ीसदी तक बचा सकता है। पेटीएम खोलने के बाद ‘ यात्रा ‘ टैब पर क्लिक करें और टिकट बुक कर सकते हैं।





