• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, मार्च 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

बंद हो चुका PPF खाता दुबारा होगा चालू. बिना टैक्स के ज़बरदस्त FD जैसा ब्याज मिलेगा हर अकाउंट पर

Lov Singh by Lov Singh
फ़रवरी 6, 2024
in India
0
0
SHARES
11
VIEWS

बंद हो चुका PPF खाता दुबारा होगा चालू. बिना टैक्स के ज़बरदस्त FD जैसा ब्याज मिलेगा हर अकाउंट पर

Lov Singh · फ़रवरी 6, 2024

Public Provident Fund एक सरकारी स्कीम है, जिसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. ये स्कीम 15 साल में मैच्योर होती है. अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं जिसमें आपको बेहतर ब्याज भी मिले और आपकी रकम भी सुरक्षित रहे, तो पीपीएफ फायदे का सौदा साबित हो सकती है. इस स्कीम में कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा मिलता है, साथ ही इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं. डबल बेनिफिट देने वाली इस स्कीम के जरिए आप 15 सालों में अच्छी खासी रकम जोड़ सकते हैं.

मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है. पीपीएफ में सालाना कम से कम 500 रुपए और अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपए तक निवेश किए जा सकते हैं. मिनिमम अमाउंट जमा न करने पर आपके अकाउंट को बंद कर दिया जाता है. अगर आपका पीपीएफ अकाउंट भी बंद हो गया है और आप इसे दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो यहां जानिए इसका क्या है तरीका-

ऐसे एक्टिव होगा बंद अकाउंट

पीपीएफ के बंद अकाउंट को आप मैच्योरिटी से पहले दोबारा कभी भी शुरू करवा सकते हैं. इसके लिए जमाकर्ता को पोस्ट ऑफिस या बैंक की ब्रांच जाना होगा जहां भी उनका अकाउंट है. वहां पीपीएफ अकाउंट को दोबारा शुरू कराने के लिए लिखित आवेदन देना होगा. साथ ही साल के हिसाब से न्यूनतम 500 रुपए + 50 रुपए डिफॉल्ट फीस प्रत्येक वर्ष के आधार पर जमा करना होता है. मान लीजिए आपका अकाउंट तीन साल से बंद पड़ा है तो आपको कम से कम 1500 रुपए और तीन साल के हिसाब से 150 रुपए डिफॉल्ट फीस जमा करनी होगी. इसके बाद आपके अकाउंट को दोबारा Continue कर दिया जाएगा. ध्यान रहे बंद खातों पर ऋण/निकासी की सुविधा उपलब्ध नहीं है.


पीपीएफ के फायदे

  • पीपीएफ का पहला फायदा ये है कि एनआरआई को छोड़कर कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम का लाभ ले सकता है.

 

  • निवेश को लेकर भी इसमें फ्लेक्सिबिलिटी का फायदा मिलता है. इसमें न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं.

 

  • अकाउंट खोलने के तीसरे वित्तीय वर्ष से छठे वित्तीय वर्ष के बीच आपको पीपीएफ पर जमा राशि का 25% तक लोन मिल सकता है.

 

  • इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत पीपीएफ पर टैक्स बेनिफिट मिलता है. मैच्योरिटी की राशि भी टैक्स फ्री है.

 

  • PPF को सरकार द्वारा सीधे मैनेज किया जाता है. इसमें आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है.

 

ShareTweetSendShare
Previous Post

बर्फ वाले पहाड़ो से अयोध्या के लिये पहली ट्रेन हुई रवाना. रूट और किराया हुआ जारी.

Next Post

HDFC ने ख़रीदा इस बैंक के 9.5 प्रतिशत शेयर को. बनने वाला हैं ICICI जैसा बड़ा बैंक, पैसा लगाने वालों की चाँदी.

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

India

Delhi Police Holi 2026: दिल्ली में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का लाइसेंस 3 महीने के लिए होगा रद्द

by Praggya Singh sabal
मार्च 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने 4 मार्च 2026 को होने वाली होली के त्योहार को देखते हुए पूरी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया है। रमजान...

Read moreDetails

UAE Flight Update: कोयंबटूर से शारजाह और अबू धाबी की उड़ानें रद्द, मिडिल ईस्ट तनाव का बड़ा असर

मार्च 3, 2026

Kuwait American Embassy: कुवैत में अमेरिकी दूतावास अनिश्चितकाल के लिए बंद, वीज़ा और सभी अपॉइंटमेंट हुए कैंसिल

मार्च 3, 2026

Etihad Rail News सऊदी बॉर्डर से अबू धाबी तक चली पहली पैसेंजर ट्रेन, 2026 से आम जनता कर सकेगी सफर

मार्च 3, 2026
Next Post

HDFC ने ख़रीदा इस बैंक के 9.5 प्रतिशत शेयर को. बनने वाला हैं ICICI जैसा बड़ा बैंक, पैसा लगाने वालों की चाँदी.

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906