• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home India

फट गया दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का फ़्लाइओवर. सेक्शन किया गया बंद. भरभरा कर गिर रहा हैं मटेरियल.

Lov Singh by Lov Singh
जून 10, 2023
in India
0
0
SHARES
9
VIEWS

फट गया दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का फ़्लाइओवर. सेक्शन किया गया बंद. भरभरा कर गिर रहा हैं मटेरियल.

Lov Singh · जून 10, 2023

हाल ही में शुरू हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के खंड हरियाणा में फिरोजपुर झिरका के अंतर्गत गांव महूं से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर की सड़क पर आई दरार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

आज से इस दरार के कारण की जांच की जाएगी। इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। पुल के धंसने के कारणों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक्सप्रेसवे महूं गांव से होकर गुजर रहा है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने देखा कि एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का लेंटर टूट रहा है। भरभराकर गिर रहे प्लास्टर को देखकर आसपास के लोग डर गए। लोगों ने कहा कि अगर जल्द इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोग एक्सप्रेसवे बनाने वाले कांट्रैक्टर को कोसते नजर आए। साथ ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा महूं गांव के पुल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिससे फ्लाईओवर का लेंटर टूट रहा है।


महूं निवासी जुबेर सरपंच, खैरुद्दीन, शगीर, शहाबुद्दीन का आरोप है कि ठेकेदारों ने मोटी कमाई करने के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे से गुजरते वक्त उनमें हादसे की आशंका बनी रहती है।

दो माह में दूसरी बार फ्लाईओवर से गिरा प्लास्टर

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फ्लाईओवर से पिछले अप्रैल भी प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया था। लोगों ने इस बाबत पुलिस को जानकारी दी थी। फिर पुलिस के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद एनएचएआई द्वारा वहां मरम्मत कार्य किया गया। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर से झड़ रहे प्लास्टर से दर्जनों गांवों की चिंता बढ़ गई है।

डायवर्जन किया गया

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पहलुओं से जायजा लिया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाली जगह पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया है। उसके बगल से डायवर्जन निकाला गया है।

फरवरी में हुआ था उद्घाटन

एक लाख करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्धाटन इसी साल फरवरी में हुआ था। उस दौरान बताया गया था कि इस मार्ग से दिल्ली से मुंबई की दूसरी काफी कम हो जाएगी। लोगों को दिल्ली से मुंबई के अलावा राजस्थान व अन्य शहर में पहुंचना आसान होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर काफी सुहाना होगा। सड़क की बनावट को मजबूत होने का दावा किया जा रहा था।

मुकेश कुमार मीणा (प्रोजेक्टर डायरेक्टर, एनएचएआई) ने कहा, ”शुक्रवार को फ्लाईओवर का निरीक्षण कर इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। शनिवार से मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी। जांच में खामियां मिलने पर संबंधित कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षतिग्रस्त वाली जगह से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है।”

ShareTweetSendShare
Previous Post

Kinetic वापस शोरूम में. अपना पसंदीदा LUNA ला रहा हैं Electric Scooter के नाम पर. सस्ता और लंबा रेंज देगी गाड़ी

Next Post

NEXA और Arena के सभी शोरूम पर, Maruti की इस गाड़ी पर मिल रहा है ₹35,000 तक का डिस्काउंट

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

UAE

UAE Weather Alert: दुबई और अबू धाबी में छाएगा घना कोहरा, तापमान गिरकर पहुंचेगा 11 डिग्री पर

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

National Center of Meteorology (NCM) ने यूएई में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार, 3 फरवरी को दुबई और अबू धाबी समेत कई इलाकों...

Read moreDetails

Baggage Rules 2026: विदेश से लौटने वालों के लिए खुशखबरी, अब इतना सोना ला सकेंगे बिना कस्टम ड्यूटी

फ़रवरी 2, 2026

Pakistan Army का बड़ा एक्शन, 22 और आतंकी ढेर, अब तक 177 का हुआ खात्मा

फ़रवरी 2, 2026

Israel ने Lebanon में फिर किया हमला, 4 लोग घायल, सेना ने गांवों को खाली करने का दिया आदेश

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
Top 3 Cars

NEXA और Arena के सभी शोरूम पर, Maruti की इस गाड़ी पर मिल रहा है ₹35,000 तक का डिस्काउंट

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906