क़तर में कामगारों एवं पर्यटकों के लिए बना है सख़्त नियम, गाँठ बाँध कर रखे इन्हें वरना गिरफ़्तारी तय

Kush Singh28 October 20232 min read6 viewsIndia

कतर में आठ भारतीयो को मिला मृत्युदंड

कतर में आठ भारतीयों के फांसी की सजा दिए जाने के बाद कतर के नियमों की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है।  ऐसे में अगर आप भी कतर में रह रहे हैं या इन दोनों कतर जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ खास नियमों को याद रखना अत्यंत आवश्यक है।

तस्वीर लेने से पहले अनुमति

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अगर आप वहां एक टूरिस्ट की तरह घूम रहे हैं तो किसी भी व्यक्ति का तस्वीर लेने से पहले इसकी अनुमति लेनी है अत्यंत जरूरी है बिना इजाजत फोटो लेने पर आप पर सख्त कार्रवाई हो सकती है,  क्योंकि पहले भी दे देखा जा चुका है कि ऐसे पर्यटक जो बिना अनुमति फोटो खींचते हैं उन पर कार्यवाही हो चुकी है।

QATAR KING
QATAR KING

नहीं लाइए प्रतिबंधित सामान

औसतम सभी देशों में प्रतिबंधित सामग्रियों को कतर में लाना प्रतिबंधित है जिसमें मुख्य रूप से शराब नशीली दवाइयां सूअर का उत्पाद,  जानकारी के लिए आपको बता दे की कतर में घुसने के बाद कतर स्थित दोहा हवाई अड्डे से ही आपका सामान की जांच पड़ताल शुरू कर दी जाती है,  ऐसे में अगर कोई प्रतिबंधित सामग्री आपके बैगेज में प्राप्त होता है तो आप पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

शराब पीने पर नहीं है प्रतिबंध

शराब को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहता है,  कतर में 21 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब पिने की इजाजत नहीं है,  यहां बार मौजूद है लेकिन शराब पीकर किसी दूसरे के साथ अभद्र व्यवहार करने पर आपको तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है।

पोशाक से संबंधित नियम भी है ख़ास

यह पुरुषों एवं महिलाओं के पोषक से संबंधित विनियम है महिलाओं को कंधों और घुटनों को ढकने वाला कपड़ा तथा पुरुषों को पूरी आस्तीन वाली फुल शर्ट और पेंट पहनना अनिवार्य है।  हालांकि पर्यटकों को पोशाक संबंधित नियम का पालन के लिए जोर नहीं दिया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment