• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home World

R First Bank डूबा. FDIC ने सीज किया बैंक. ग्राहकों के सारे खाते ट्रांसफ़र होंगे नए बैंक में

Lov Singh by Lov Singh
अप्रैल 28, 2024
in World
0
0
SHARES
41
VIEWS

R First Bank डूबा. FDIC ने सीज किया बैंक. ग्राहकों के सारे खाते ट्रांसफ़र होंगे नए बैंक में

Lov Singh · अप्रैल 28, 2024

एक ओर चीन में बैंकिंग से लेकर रियल एस्टेट संकट (China Crisis) तक चरम पर है, तो वहीं अमेरिका के हाल भी बेहाल हैं. यहां Banking Crisis गहराया हुआ है और इसका ताजा उदाहरण रिपब्लिक फर्स्ट बैंक (Republic First Bank) बना है.

ये साल 2024 का पहला अमेरिकी बैंक है, जो डूब गया है. इसके पहले बीते साल कई बैंक फेल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने तमाम कमियों को उजागर करते हुए इसे सीज कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसे नौबत क्यों आई?

FDIC ने क्यों सीज किया बैंक?


बिजनेस टुडे पर छपी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर के लिए इस साल की पहली सबसे बुरी खबर आई है. बीते शुक्रवार को फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्प (FDIC) ने कहा था कि अमेरिकी नियामकों ने रिपब्लिक फर्स्ट बैनकॉर्प को सीज कर दिया है और इसे फुल्टन बैंक (Fulton Bank) को बेचने पर सहमति व्यक्त की है.

पेन्सिलवेनिया, न्यू जर्सी और न्यू यॉर्क में काम करने वाले क्षेत्रीय बैंक Republic First Bank के बार में एफडीआईसी ने बताया कि 31 जनवरी 2024 तक इस बैंक के पास 6 अरब डॉलर के एसेट्स और करीब 4 अरब डॉलर के डिपॉजिट्स थे. वहीं इस बैंक के फेल होने के बाद डिपॉजिट इंश्योरेंस फंड को करीब 667 मिलियन डॉलर को बोझ उठाना पड़ सकता है.

फुल्टन बैंक ने कर लिया टेकओवर

रिपोर्ट के मुताबिक, Fulton Bank ने अब Republic First Bank के फेल होने के बाद इसका टेकओवर कर लिया है. Fulton Bank ने इस बैंक के सभी डिपॉजिट और एसेट्स को खरीद लिया है. यही नहीं शनिवार से रिपब्लिक फर्स्ट बैंक की 32 ब्रांचेस को फुल्टन बैंक ब्रांच के नाम से खोल भी दिया गया है. इससे पहले सिटिजन बैंक, सिलिकॉन वैली और सिग्नेचर बैंक भी बंद किए जा चुके हैं, जो अमेरिका में गहराए बैंकिंग संकट के बड़े उदाहरण हैं.

बीते साल 2023 में वॉल स्ट्रीट जरनल ने एक रिपोर्ट में कहा था कि रिपब्लिक फर्स्ट बैंक ने एक इन्वेस्टमेंट ग्रुप के साथ सौदा किया था, लेकिन यह कोशिश भी फरवरी 2024 तक बेकार हो गई. डील के फेल होने के बाद से ही FDIC ने बैंक को जब्त करने और बेचने के प्रयास फिर से शुरू कर दिए थे.

पिछले साल से ही दिखने लगे थे संकेत

Republic First Bank में बीते साल से ही संकट गहराने लगा था, जब बैंक नौकरियों में भारी कटौती करना शुरू कर दिया था. यही नहीं मोर्टाज बिजनेस से बाहर निकल गया था, इसके पीछे की कारण उच्च लागत और प्रॉफिट में सुधार ना होना रहा था. बैंक के शेयर का भी साल 2024 आते-आते बुरा हाल हो गया था और बीते 26 अप्रैल को बैंक के एक शेयर की कीमत 2 डॉलर से गिरकर करीब 1 सेंट हो गई थी और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बी कम होकर 2 मिलियन डॉलर से कम रह गया था.

बैंक फेल होने की ये भी बड़ी वजह!

इस तरह से बैंकों के फेल होने के पीछे की वैसे तो तमाम वजह हैं, लेकिन इनमें सबसे बड़ी प्रॉपर्टी के बदले लिए जाने वाले बकाया लोन की वैल्यू में लगातार गिरावट सामने आई है. गौरतलब है कि ब्याज दरों (US Policy Rate) के हाई लेवल पर बने रहने और कमर्शियल रियल एस्टेट की वैल्यू में गिरावट से कई क्षेत्रीय और कम्युनिटी बैंकों के लिए फाइनेंशियल रिस्क बढ़ गया है.

ShareTweetSendShare
Previous Post

Mumbai-Pune Expressway पर लागू किया गया नया स्पीड लिमिट, वाहनों के लिए जारी किया गया नया गाइडलाईन

Next Post

Kuwait : विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके से ड्राईविंग लाइसेंस प्रदान करने के आरोप में 8 प्रवासियों को जेल और देश निकाला की मिली सजा

Lov Singh

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

Saudi

Saudi Arabia Visa Rules: सऊदी ने UAE की कंपनियों पर कसी नकेल, वीज़ा मिलना हुआ मुश्किल

by Nura Basta
फ़रवरी 3, 2026
0

सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित कंपनियों के लिए अपने वीज़ा नियमों में सख्ती शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम इसलिए...

Read moreDetails

Saudi Market Update: सऊदी अरब ने शेयर बाज़ार में बदला बड़ा नियम, अब विदेशी भी सीधे लगा सकेंगे पैसा

फ़रवरी 3, 2026

Saudi Arabia का सीरिया में बड़ा धमाका, अब अपनी एयरलाइन और एयरपोर्ट चलाएगी सऊदी कंपनियां

फ़रवरी 3, 2026

UAE Weather Update: मौसम विभाग ने दी जानकारी, हफ्ते के बीच में बारिश और कोहरे की संभावना, समुद्र में रहेगी हलचल

फ़रवरी 3, 2026
Next Post

Kuwait : विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके से ड्राईविंग लाइसेंस प्रदान करने के आरोप में 8 प्रवासियों को जेल और देश निकाला की मिली सजा

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906