Xiaomi ने नए मॉडल की दी जानकारी

Redmi Note 12 5G का 8GB/256GB model भारत में लॉन्च होने वाला है। Xiaomi ने इस बात की जानकारी दी है। 8GB/256GB वाला Redmi Note 12 5G की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है। इसे 6 अप्रैल से उपलब्ध कराया जाएगा। Note 12 5G को 4GB/128GB और 6GB/128GB memory variants में लॉन्च किया गया था। 4GB/128GB की कीमत 17,999 रुपए और 6GB/128GB की कीमत 19,999 रुपए है।

क्या है Redmi Note 12 5G की खासियत?

Redmi Note 12 5G की फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz refresh rate के साथ 6.67-inch 1080p AMOLED display दिया गया है। स्मार्टफोन Qualcomm’s Snapdragon 4 Gen 1 processor से लैस है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Note 12 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। यह तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

Redmi Note 12 4G की बात करें तो वह Qualcomm’s Snapdragon 685 processor से लैस है। 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। 33W की फास्ट चार्जिंग वाला 5,000mAh battery दी गई है। इसकी शुरुवाती कीमत 14,999 रुपए है।

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line "Reach Satyam kumari."

Leave a comment