• About
  • Career
  • Contact
  • Team
  • Policies
  • Privacy Policy
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Newsletter
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
GulfHindi
  • Login
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
No Result
View All Result
GulfHindi
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World
GulfHindi
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Qatar
  • Oman
  • Finance
  • Automotive
  • World
  • Yemen
Home Saudi

सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों को दी चेतावनी

सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों को दी चेतावनी

Vandana Upadhyay by Vandana Upadhyay
जून 11, 2025
in Saudi
0
सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों को दी चेतावनी

सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों को दी चेतावनी

0
SHARES
18
VIEWS

सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों को दी चेतावनी

Vandana Upadhyay · जून 11, 2025

Hajj: सऊदी अरब सरकार ने हज पर आए सभी अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों (pilgrims) के लिए चेतावनी जारी कर दी है. इसके अनुसार हज यात्री अपने हज वीजा की अवधि खत्म होने से पहले देश छोड़ दें. यदि हज यात्री अपने हज वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी रहते हैं तो उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. अवैध प्रवासियों की तरह कार्रवाही हो सकती है और फिर से हज या उमरा वीजा मिलने में रुकावट हो सकती है.

इसको लेकर सऊदी अधिकारियों की ओर से जारी  बयान में कहा गया है कि हज वीजा केवल धार्मिक यात्रा के लिए है और इसकी एक निर्धारित अवधि होती है. सभी हज यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे समय रहते वापसी कर लें.

जानिए हज वीजा की शर्तें

  • हज वीजा केवल हज की अवधि के दौरान वैध होता है.


  • इस वीजा पर काम करना, रुकना या व्यापार करना कानूनन अपराध है

  • यात्रा पूरी होते ही वीजा अपने-आप समाप्त हो जाता है.

क्या करें यात्री 

  • अपनी वापसी की टिकट समय पर बुक करें

  • वीजा समाप्ति की तारीख पर ध्यान दें

  • सऊदी नियमों का पालन करें ताकि भविष्य में हज या उमरा के अवसर प्रभावित न हों.

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि “निर्धारित समय पर प्रस्थान करना हज की प्रक्रियाओं की पवित्रता बनाए रखने में मदद करता है और सभी ‘अल्लाह के मेहमानों’ के लिए व्यवस्था को लगातार सुचारु बनाए रखता है.”

 

हज यात्रियों की वापसी के लिए बड़ा अभियान शुरू 

सरकारी अधिकारियों ने हज यात्रियों की समय पर और व्यवस्थित वापसी सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत प्रस्थान अभियान (departure operation) शुरू कर दिया है. सऊदी पासपोर्ट विभाग (General Directorate of Passports) ने बताया है कि हमने सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, ज़मीनी बॉर्डर और समुद्री बंदरगाहों पर स्टाफ और आधुनिक तकनीकों को तैनात कर दिया है ताकि तीर्थयात्रियों का प्रस्थान सुरक्षित, तेज और सुव्यवस्थित हो सके.

प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुलअज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Prince Mohammad bin Abdulaziz Intl. Airport) से हज यात्रियों की विदाई शुरू हो गई है. कई तीर्थयात्री हज के बाद कुछ समय मदीना में बिता रहे हैं, ताकि मदीना मुनव्वरा स्थित पैगंबर मोहम्मद की मस्जिद (मस्जिद-ए-नबवी) का दर्शन कर सकें.

ShareTweetSendShare
Previous Post

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने UAE के मंत्री से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Next Post

कुवैत ने नकली परीक्षा कटेंट पर की सख्त कार्रवाही, 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर

Vandana Upadhyay

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.

Related Posts

UAE

UAE Weather Alert: दुबई और अबू धाबी में छाएगा घना कोहरा, तापमान गिरकर पहुंचेगा 11 डिग्री पर

by Nura Basta
फ़रवरी 2, 2026
0

National Center of Meteorology (NCM) ने यूएई में मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मंगलवार, 3 फरवरी को दुबई और अबू धाबी समेत कई इलाकों...

Read moreDetails

Baggage Rules 2026: विदेश से लौटने वालों के लिए खुशखबरी, अब इतना सोना ला सकेंगे बिना कस्टम ड्यूटी

फ़रवरी 2, 2026

Pakistan Army का बड़ा एक्शन, 22 और आतंकी ढेर, अब तक 177 का हुआ खात्मा

फ़रवरी 2, 2026

Israel ने Lebanon में फिर किया हमला, 4 लोग घायल, सेना ने गांवों को खाली करने का दिया आदेश

फ़रवरी 2, 2026
Next Post
कुवैत ने नकली परीक्षा कटेंट पर की सख्त कार्रवाही, 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स अधिकारियों को सौंपे गए

कुवैत ने नकली परीक्षा कटेंट पर की सख्त कार्रवाही, 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर

Facebook Twitter LinkedIn Youtube Whatsapp

Welcome to GulfHindi.com

GulfHindi.com Started in Year 2014 as online community converted into website by year 2019. We are thankful to our reader and their engagement with us. We server general purpose day to day helpful contents in news, finance, automotive and expats related issues or updates inside and outside India.

Gulfhindi.com

About Us.

  • About
  • Career
  • Contact
  • Correction Policies
  • Fact-Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Team

Contact Us

GulfHindi, Anand villa 201, DPS more, Priyadarshi Nagar, Patna, Bihar, India 801503
Email: [email protected]
Mobile: 9504756906

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • India
  • UAE
  • Saudi
  • Qatar
  • Kuwait
  • Bahrain
  • Oman
  • Yemen
  • Automotive
  • Finance
  • World

© 2025 GulfHindi.com | RR Sanchar Nagar, T6/301, 801105, Danapur, Patna, Bihar | Email: [email protected] | Mob: 9504756906