सऊदी : कोरोना के 1,142 नए मामले दर्ज किए गए, 13 मरीजों की मृत्यु, रहें सावधान
शनिवार को कोरोना के 1,142 नए मामले दर्ज किए गए
सऊदी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 1,142 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछ्ले 24 घंटे में 13 लोगों की मृत्यु हुई है। इसे मिलाकर सऊदी में कोरोना के कुल 439,847 मामले हो चुके हैं। कुल 7,237 मरीजों की मृत्यु हुई है।

नियमों के पालन करने की अपील
ठीक हुए मरीजों की बात करें तो पिछ्ले 24 घंटे में 1,089 मरीज़ ठीक हुए हैं और अब तक कुल 423,795 मरीज़ ठीक हुए हैं। रियाद में सबसे ज्यादा कोरो ना के मामले मिले हैं। मंत्रालय ने सभी से नियमों के पालन करने की अपील की है।



