सऊदी अरब में 16 जून 2020 के कोरोना वायरस नए आंकड़ों को जारी कर दिया गया है। नए आंकड़ों के अनुसार एक बार फिर से कोविड-19 के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।

 

आज के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 से 41 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4,200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 136,315 तक पहुंच गई है। सऊदी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन मामलों की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 89,540 हो गई है। वायरस से कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 1,052 हो गया है।

सऊदी अरब के रियाद में  सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। जहां 1,629 लोगों में COVID-19 लक्षण पाएं गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आधे मामलों में मरीजों को गहन देखभाल की जरुरत है। इसलिए वैसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इनमें कई पहले से ही पुरानी बीमारियों से पीड़ित थे।

 

 

फिलाहल सऊदी  किंगडम में COVID-19 संकट से निपटने के लिए 200,000 से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञों को प्रशिक्षित किया गया है।

सऊदी अरब में अधिकांश कोरोनो वायरस मामलों में गहन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता नहीं है। यह बात सऊदी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही है।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment