भारतीय हज यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब खुद ही करनी होगी सऊदी रियाल की व्यवस्था, जानें डिटेल
हज यात्रियों के लिए बड़ी खबर
भारतीय हज यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई भारतीय हज की इच्छा रखता है तो उसे सऊदी की करेंसी खुद ही जुगाङ करनी होगी। हज के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है ऐसे में यह नई खबर हज यात्रियों के लिए परेशानी बन गई है। इस बार हज यात्रियों की संख्या भी अधिक होगी क्योंकि कोरोना संक्रमण काल के बाद 65 साल से ऊपर के लोगों पर हज यात्रा पर पाबंदी थी जिसे अब हटा लिया गया है। यानी कि उम्र को लेकर अब पाबंदी नहीं है।
कहा गया है कि हज यात्रियों को अपने साथ कम से कम 1500 सऊदी रियाल की व्यवस्था करनी होगी। अब यह व्यवस्था शासन या हज कमेटी द्वारा नहीं कराई जाएगी। जाहिर सी बात है इसके बाद लोगों ने नाराजगी साफ तौर पर सामने आ रही है।

पहले हज कमेटी या शासन करता था व्यवस्था
अभी तक करीब 21 सौ रियाल यानी कि 46,599 रुपये की व्यवस्था हज कमेटी या शासन के द्वारा होता था जिसे हज यात्री किस्तों में चुका देता था। लेकिन नए नियम के मुताबिक अब यह पैसा उसे खुद ही व्यवस्था करना होगा।




