SAUDI : तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया गाइडलाइंस, बिना Permit के नहीं होगी हज की अनुमति
सऊदी में हज के लिए जरूरी है परमिट
सऊदी में इस बात की जानकारी दी गई है कि Shariah law के अनुसार हज के लिए हज परमिट अनिवार्य है। Council of Senior Scholars के द्वारा इस बात का डिटेल दिया गया है कि लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि वह अधिकारियों के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
काउंसिल के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि बिना परमिट के अगर कोई व्यक्ति हज करता है तो उसे इसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं है। शुक्रवार को आंतरिक मंत्रालय के द्वारा इस संबंध में डिटेल जारी किया गया है।

यात्रियों का रखा जाएगा ख्याल
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस दौरान यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उनके security, health, accommodation, catering का भी ख्याल रखा जाएगा। तीर्थ यात्रियों से अपील की गई है कि उन्हें हर तरह के नियमों का पालन करना चाहिए। किसी भी नियम उल्लंघन मामले में पकड़े जाने पर कड़ी सजा दी जाएगी।





