सऊदी में अपनी कार में छिपाकर अवैध प्रवासियों को Entry में मदद कर रहा था आरोपी, Passport अधिकारी ने पकड़ा
Entry के लिए होना चाहिए वैध पासपोर्ट और वीजा
किसी भी देश में वैध तरीके से प्रवेश के लिए यात्री के पास पासपोर्ट और वीजा होना चाहिए। एक व्यक्ति पर सऊदी में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे आरोपियों को मदद करने का आरोप लगा है। यह बताया गया है कि Saudi Arabia और Bahrain के बीच बने ब्रिज पर पासपोर्ट ऑफिसर ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कि दो लोगों को अपनी कार में छिपाकर प्रवेश की कोशिश कर रहा था।
सऊदी में General Directorate of Passports (Jawazat) ने इस की जानकारी दी है कि King Fahd Causeway पर अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले आरोपियों को एंट्री में मदद कर रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही
इस मामले में अधिकारियों के द्वारा अधिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह कहा गया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जरूर की जाएगी। इसके अलावा भी 12 और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जो तरीके से प्रवेश करने वाले प्रवासियों की मदद कर रहे थे।



