सऊदी अरब के रियाद में एक भारतीय कामगार की मौ’ त हो गई है। बताया जा रहा है कि उसकी मृत्यु हार्ट-अटैक यानी दिल का दौरा पढ़ने से हुई है। भारतीय कामगार सऊदी अरब के रियाद के एक टेलीकॉम कंपनी में मैकेनिक का काम करता था।  मृतक का नाम सुखलाल यादव हैं।

 

 

सुखलाल यादव की मौत की खबर उसके परिवार वालों के सऊदी में उसके साथ काम रहे एक कामगार ने दी है। सुखलाल कौशांबी के रतगहां गांव निवासी था। उसकी मौत की खबर सुनकर पुरे गावों के लोग स्तब्ध हैं। जबकि उसके परिवार सदस्यों का इस वक्त रो रो कर बुरा हाल है।

अब सब यही चाह रहें  हैं कि किसी तरह से सुखलाल का पार्थिव शरीर भारत पहुँच जाये ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। इस दौरान लॉकडॉन भी है तो इसलिए शव के आने में भी दिक्कत हो सकती है। लेकिन फिर भी लोग  उम्मीद कर रहे हैं।

सुखलाल यादव के बेटे ने संदीप यादव ने यह बताया है कि उसके पिता की मृत्यु मंगलवार के दिन हार्ट अटैक से हुई है मौत की खबर सुनने के बाद बुधवार को उसके परिजनों ने सांसद विनोद सोनकर से मिलकर मृतक के शरीर को स्वदेश लाने के लिए गुहार लगाई है।

 

 

संदीप के अनुसार कि उसके पिता की मृत्यु होने के बाद भी उनकी कंपनी ने कोई खबर नहीं दी। 3 दिन बीत जाने के बाद भी कंपनी के तरफ से इस संबंध में कोई सूचना या फोन कॉल नहीं आया। यह जानकारी उसके पिता के साथ काम करने वाले बांग्लादेशी निवासी सचिन ने दी थी। सचिन ने बताया कंपनी ने सुखलाल के शव को वहीं पर फ्रीजर में रखवा दिया है

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.