दुबई में भारतीय कामगार ने लिए महिला को चुम्मा ?, दुबई पुलिस ने किया गिरफ़्तार, और भेजा जेल
दुबई: एक भारतीय कामगार को गिरफ्तार किया गया है। उसपर एक महिला के कमरे घुसकर चूमने का आरोप लगाया था। मामलें में दुबई कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। जिसके तहत भारतीय कामगार को तीन महीने के जेल की सजा सुनाई गई है।

32 वर्षीय नौकरानी ने उस आदमी पर चूमने का आरोप लगाया था। वह फिलीपींस की रहने वाली है। उसने कहा कि वह अपने कमरे में 4 बजे शाम में पर झपकी ले रही थी। इसी दौरान भारतीय कामगार ने उसे चूमने की कोशिश की।
महिला कामगार ने कहा, ” मेरी नींद उस वक्त खुल गई जब मैं अपने गाल पर कुछ अजीब महसूस करने लगी, मुझे नींद आ रही थी। इस दौरान मैंने जब अपनी आँखें खोली देखा वह मुझे चुंबन करने की कोशिश कर रहा है। उसके बाद मैंनेउस 48 वर्षीय भारतीय व्यक्ति को धक्का दिया और उसका दरवाजा बंद कर दिया।”

उसने आगे यह कहा, ““मैं उससे डरती थी। कुछ मिनट बाद वह फिर वापस आया और दरवाजा खटखटाया, लेकिन मैं ने दरवाजा नहीं खोला। जब वह चला गया, तो मैंने अपने प्रायोजक को संपर्क किया।”

पीड़ित की शिकायत के बाद दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने बचाव पक्ष पर पीड़ित के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। दुबई कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस ने प्रतिवादी को निर्वासन साथ तीन महीने की सजा सुनाई।GulfHindi.com



