13 प्रतिबंधित देशों में फंसे प्रवासियों के लिए नई सूचना जारी

सऊदी ने 13 प्रतिबंधित देशों में फंसे प्रवासियों के लिए नई सूचना जारी की है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सऊदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर बहुत सारे देशों के यात्रियों पर पाबंदी लगा रखी है। यहां तक कि अभी साफ नहीं है कि उड़ानों का संचालन कब से शुरु हो सकता है।

इन देशों में फंसे प्रवासियों की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं

ऐसे में इन देशों में फंसे प्रवासियों की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं। यात्री उड़ानों के संचालन के साथ-साथ अपने वीजा के एक्सपायर होने को लेकर भी चिंतित है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रवासियों को राहत मिल सकती है।

वैधता को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाने का फैसला लिया

ऐसा इसलिए है क्योंकि सऊदी के अधिकारियों ने residency permits, exit/return और visit visas की वैधता को 30 सितंबर 2021 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए ना तो आपसे कोई शुल्क लिया जाएगा और नहीं आपको कहीं जाने की जरूरत है यानी कि ऑटोमेटिक हो जाएगा।

किन देशों को मिला है इसका लाभ?

Argentina, Brazil, Indonesia, South Africa, Pakistan, Turkey, Lebanon, Egypt, India, Ethiopia, the UAE, Vietnam और Afghanistan के यात्रियों को इस सुविधा का लाभ दिया गया है।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

अपना कमेंट दीजिए.